Site icon Monday Morning News Network

पोस्टमास्टर सुनील कुमार चौबे को सेवानृवित पर विदाई दी गई

लोयाबाद के डाकघर के हेड पोस्टमास्टर सुनील कुमार चौबे को सेवानृवित पर विदाई दी गई। सोमवार को बाँसजोड़ा डाकघर में समारोह आयोजित की गई। सुनील कुमार को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया। उपहार में भागवत गीता सहित कई चीजें भेंट की गई।

उपस्थित अरविंद कुमार सिंह, अमित शाही, बगोपल राय, देवेंद्र सिंह संजय यादव आदि लोगों ने पोस्टमास्टर सुनील के कामो का सराहने करते हुए कहा बड़ी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन किया है। कभी भी किसी से भेद भाव नहीं किये, बड़ी से बड़ी कामो का हल आसानी से निकाल लिया करते थे,सारे कर्मी उनसे खुश रहा करते थे, सभी ने उनके आगे की जीवन बेहतर होने की कामना की है।

Last updated: जनवरी 31st, 2022 by Raniganj correspondent