Site icon Monday Morning News Network

उप डाकघर लेट खुलने से लोगों में आक्रोश ,लिखित शिकायत कई बाद भी नहीं होती कोई कार्यवाही

लोयाबाद मोड़ स्थित बाँसज़ोडा उप डाकघर मे,मंगलवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश चरम पर था। भारतीय डाक विभाग का कार्य अवधि सुबह 9 से 5 बजे तक है,लेकिन मंगलवार को बाँसज़ोडा उप डाक घर सुबह 9.59 बजे तक नहीं खुली थी, कितने लोग अपनी जरूरी काम लेकर डाकघर पहुँचे और मायूस को कर चले गये, पोस्ट मास्टर ललन सिंह से मोबाईल से संपर्क करने पर मोबाईल बंद मिला।

स्थानीय लोगों के अनुसार बाँसज़ोडा उप डाकघर लेट खुलना आम बात है। पदाधिकारियों को शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होती है। आये दिन कभी लिंक नहीं रहता है, कभी कंप्यूटर में खराबी रहता है।

बाँसज़ोडा उप डाकघर बड़ी आबादी के बीच है, लाखों का लेनदेन होता है, वरिय पदाधिकारियों डाक विभाग को लेकर बड़े -बड़े घोषणा करते हैं, पर जमीनी स्तर पर दिखाई कुछ और देता है।

Last updated: मई 15th, 2019 by Pappu Ahmad