Site icon Monday Morning News Network

धार्मिक कार्यों से मनुष्य के मन-मस्तिक में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह होती है : दीप नारायण सिंह

गोमो । तोपचांची प्रखंड अंतर्गत सिंगडीह में दुर्गा मंदिर का जमीन ढलाई हुआ। इस दौरान यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह सिंगडीह दुर्गा मंदिर पहुँचकर श्रमदान में शामिल हुए।

दुर्गा मंदिर जमीन ढलाई के अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि धार्मिक कार्यों से मनुष्य के मन-मस्तिक में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह होती है और मन को शांति मिलती है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर यूथ फोर्स तोपचांची (उत्तर) के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पांडे, गोमो मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुजीत ठाकुर, किशोर दास, विरेन्द्र महतो, तेज नारायण महतो, जगदीश महतो, प्रिंस कुमार, आदि उपस्थित हुए।

Last updated: अक्टूबर 28th, 2021 by Nazruddin Ansari