Site icon Monday Morning News Network

बाराबनी में राजनीतिक हिंसा जारी , दो भाजपा कर्मी को बूरी तरह पीटा

tmc-attack-on-babul-supriyo-car

बाबुल सुप्रियो की कार के पास हँगामा करते तृणमूल समर्थक एवं भीड़ संभालते उनके अंगरक्षक

बाराबनी में राजनीतिक हिंसा जारी है। आसनसोल लोकसभा चुनाव के दूसरे दिन 30 अप्रैल की सुबह को भाजपा के दो आदिवासी नेता की जमकर पिटाई कर दी गयी। जिनमें एक की हालत गंभीर है। बाराबनी ईंटापाड़ा ग्राम पंचायत के नंदाई ग्राम के भाजपा कर्मी रामलाल किस्कु एवं हराधन सोरेन की सुबह-सुबह पिटाई कर दी गयी। दोनों ही आसनसोल जिला अस्पताल में इलाजरत हैं। हराधन सोरेन भाजपा आदिवासी मोर्चा के सभापति है।

गौरतलब है कि 29 को चुनाव के दिन भी बाराबनी क्षेत्र में खूब राजनीतिक हिंसा हुई थी जिसका आरोप तृणमूल पर लगा था। एक तृणमूल कर्मी का भी सर फूट गया था। आसनसोल भाजपा प्रार्थी बाबुल सुप्रियो की गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की गयी थी।

भाजपा के अनुसार चुनाव के दिन बाराबनी ईंटापाड़ा पंचायत के नंदाई ग्राम के 237 नंबर बूथ लूटने की कोशिश तृणमूल ने की। जिसका विरोध भाजपा आदिवासी मोर्चा के सभापति हराधन सोरेन एवं रामलाल किस्कु ने किया जिसके वजह से तृणमूल बूथ नहीं लूट पायी। उसी के प्रतिशोध में आज सुबह एक सभा के बहाने बुलाकर तृणमूल नेताओं ने उन्हें बूरी तरह से पीट दिया। गंभीर हालत में दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं।


संवाददाता : ऋषि गुप्ता 

Last updated: अप्रैल 30th, 2019 by News-Desk Asansol