Site icon Monday Morning News Network

राजनीतिक शत्रु-शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक में कोई अस्तित्व नही-अग्निमित्रा पॉल

सालानपुर। आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल बुधवार को माँ कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पर जमकर बरसे जहाँ उन्होंने कहा राजनीतिक शत्रु-शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक में कोई अस्तित्व और योगदान नहीं है, फ़िल्म जगत के लिए में उनकी प्रशंसा करती हूँ, किन्तु राजनीतिक में धोखेबाज है, रामायण का शत्रुघ्न को सत्ता नहीं मिलने पर भी उन्होंने कभी राम का साथ नहीं छोड़ा, किन्तु इस शत्रुघ्न को मंत्री पद मिलने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी को धोखा देकर दूसरे दल में चले गए। अब जनता को विचार करना होगा शत्रु चाहिए या मित्रा चाहिए। अब देखना होगा खून खराबे और दंगा फसाद फैलाने वाली तृणमूल पार्टी को जनता कैसे नकारती है, तृणमूल विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए तभी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्भव हो सकती हैं।

Last updated: मार्च 30th, 2022 by Guljar Khan