लोगों की सेवा कर पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है
पांडेश्वर थाना प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश को मानते हुए ढंडा में लोगों को तन ढकने के लिये 200 कंबल और स्कूली बच्चों के लिये 200 बैग वितरण किया। इस अवसर पर एसपी विमल कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री का कहना है कि सभी विभागों को अपने कल्याण कोष से गरीबों को सेवा करनी चाहिए,
इसलिये पुलिस प्रशासन ने भी अपने कल्याण कोष से गरीबों लोगों को कंबल और छात्र-छात्राओंको स्कूल बैग वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा इस सर्द की मौसम में सभी पुलिस वाहनों में कंबल लेकर हमलोग चलेंगे और जो भी ठंढ के कारण रात्रि में ठिठुरते मिलेंगे उसको दिया जायेगा और यह कार्य पूरे शर्दी भर चलेगा ।सर्कल इंस्पेक्टर डी.सेन ने कहा कि गरीबों की सेवा और पुलिस के साथ जनता की भागीदारी ही पुलिस प्रशासन का कर्तव्य बनता है और यही कार्य पुलिस कर रही है।
थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल ने कहा कि पुलिस को जनता की सेवा के लिये ही बनाया गया है और पुलिस अपनी सेवा जनता को दे रही है। अपने कोष से खर्चा करके मानव धर्म को अपना रही है। कार्यक्रम के दौरान उप थाना प्रभारी अजित कुमार कुंडू, सोमेन बनर्जी, शिवशंकर भटाचार्य समेत सीवीएफ कर्मी उपस्थित थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View