पांडेश्वर क्षेत्र ने निकाली प्लास्टिक हटाओ, देश बचाओ आधारित झांकी
ईसीएल के वार्षिक सुरक्षा सप्ताह समाप्त हो जाने के बाद आयोजित होने वाले फाइनल समारोह में पांडेश्वर क्षेत्र ने प्लास्टिक हटाओ देश बचाओ थीम के साथ कुनुस्तोरिया क्षेत्र में झांकी निकाली। क्षेत्र के महाप्रबंधक एसके मुखोपाध्याय और कार्मिक प्रबंधक नजरुल इस्लाम ने झांकी वाहन को रवाना किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि प्लास्टिक के चलते आज पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने के साथ ही धरती को नुकसान पहुँच रहा है। मवेशी भी प्लास्टिक का शिकार बन रहे है, नालों में प्लास्टिक जाम होंने से घरों में गंदा पानी घुस जा रहा है। इसलिये देश से प्लास्टिक को हटाने की जरूरत है, प्लास्टिक में खाने की सामग्री हम लाते है, वह भी स्वास्थ्य के लिये जानलेवा साबित हो सकता है।
हमलोगों को भी प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज़ उठाने की जरूरत है। पांडेश्वर क्षेत्र प्लास्टिक हटाओ देश बचाओ थीम लेकर कुनुस्तोरिया क्षेत्र में खदान सुरक्षा सप्ताह के समारोह में शामिल होंगे और सभी को प्लास्टिक के बारे में जागरूक करेगे।झांकी वाहन पर प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को दर्शाया गया है,
जिसमें गाय को प्लास्टिक खाने के बाद उसके पेट में जमा हो रहे प्लास्टिक से होने वाली हानि को बताया गया है। प्लास्टिक-प्लास्टिक गो अवे, कील प्लास्टिक ओर इट विल कील यू समेत अन्य स्लोगन के साथ पांडेश्वर क्षेत्र ने होने वाले समारोह में अपनी दावा मजबूत पेश करेगा।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View