Site icon Monday Morning News Network

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीडीओ एवं सामाजिक कार्यकताओ ने लगाया पौधा

चौपारण में विश्व पर्यावरण दिवस पर चौपारण में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। चौपारण में बीडीओ सह अंचलाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने प्रखण्ड परिसर में निम का पेड़ लगा कर विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ किया। हरियाली दूत दिनेश साहु की अगुवाई में गोविंदपुर एवं बच्छाई में वृक्षारोपण किया गया। कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकताओं ने भी पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। वीडिओ प्रेमचन्द सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने से हमारा स्वाँस बचा रहेगा। सम्पूर्ण भारत में लगभग पांच लाख करोड पेड़ लगाने की जरूरत हैं तभी हमारा मिट्टी और जमीन सही रहेगा नही तो यह जमीन का मिट्टी बंजर बन जाएगा और अभी से जब जंगल नही बचेगा तब आने वाला समय में जीवन बचाने के लिए हम सभी को संघर्ष करना होगा। जिससे जहां तहां अधिक वर्षा और अंधड़ तूफान प्रकृतिक आपदायें आते रहेगा।

Last updated: जून 5th, 2022 by Aksar Ansari