Site icon Monday Morning News Network

पीएचडी शिल्पी सिन्हा को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

बेला पंचायत के ग्राम रूपीन निवासी विजय कुमार सिन्हा की पुत्री शिल्पी सिन्हा ने पीएचडी कर प्रखंड में पहली बेटी (महिला) ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर गांव व पंचायत के साथ चौपारण का नाम रौशन की। मालूम हो कि शिल्पी गांव में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर परियोजना गर्ल्स हाई स्कूल पपरो से माध्यमिक परीक्षा पास कर गया से इंटर कॉलेज,विनोवा भावे विश्वविद्यालय से लॉ के साथ-साथ पीएचडी की पढ़ाई की। जिसमे 17 मई को विनोवा भावे विश्वविद्यालय ने पीएचडी परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया। जिसमें चौपारण की शिल्पी सिन्हा को सफलता प्राप्त कर प्रखंड में पहला डॉक्टरेट की उपाधि पाकर गौरवांवित हुई। शिल्पी वर्तमान में हजारीबाग न्यायालय में वकालत कर रही है। शिल्पी सिन्हा के उपलब्धि से विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, पूर्व विधायक रामलखन सिंह, कामरेड नंदकिशोर सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह,, जिला पार्षद 2 रविशंकर अकेला, शिक्षाविद शंभू नारायण सिंह, पूर्व मुखिया नूतन सिन्हा, वरिष्ठ समाजसेवी अरविन्द कुमार सिन्हा, मुखिया ममता कुमारी, अधिवक्ता उदय सिन्हा, युवा अधिवक्ता सौरभ सिन्हा, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद सिन्हा, थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर, विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सुनील सिन्हा, मास्टर राजेश सहाय, भोला राणा सहित सैकड़ों लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

Last updated: मई 31st, 2023 by Aksar Ansari