दुर्गापुर महकमा के पेट्रोल पंप से लिए गए नमूने , गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्यवाही
दुर्गापुर : दुर्गापुर महकमा के आधा दर्जन पेट्रोल पंप पर प्रशासन की ओर से बुधवार का अभियान चलाया गया। जहाँ से पेट्रोल व डीजल का सैंपल एकत्र किया गया। इस सैंपल को जाँच के लिए भेजा जाएगा। जिसमें किसी प्रकार का शिकायत आने पर पेट्रोल पंप के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्यवाही की जाएगी।
जिलशासक के निर्देश पर हुआ सैंपल संग्रह
बुधवार की सुबह को जिलाशासक के निर्देश पर दुर्गापुर महकमा कार्यालय के अधिकारियों ने यह अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने सिटी सेंटर, गाँधी मोड़, अंडाल, पाण्डेश्वर, कांकसा समेत आधा दर्जन पेट्रोल पंप से सैंपल ग्रहण किया। प्रशासन के कार्यवाही के दौरान पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
दुर्गापुर शहर में कई बार पेट्रोल पंप द्वारा दिए जाने वाले पेट्रोल के क्वालिटी को लेकर प्रश्न उठा है। कितनी बार विभिन्न पंपों पर लोगों ने हंगामा भी किया था। प्रशासन के इस अभियान की लोग प्रशंसा लोग रहें है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View