बिजली ब्रेकडाउन से लोग परेशान,चैंबर करेगा आंदोलन
लोयाबाद में झारखंड बिजली वितरण निगम का हाल चरमराया हुआ है। कभी कभी दिन भर बिजली नहीं रहती है।सबकुछ ठीक रहा फिर भी रोजना कम से कम पाँच से छह घण्टे बिजली गायब रहती है। कंज्यूमर डीवीसी ब्रेकडाउन के साथ लोकल ब्रेकडाउन से भी लोग परेशान हैं। अधिकतर ब्रेकडाउन का वजह पुरानी तारो का जाला बताया जाता है। दूसरी वजह ठोस मुर्र्मति नहीं करना भी लोगों के परेशानी का सबब बना हुआ है। दो साल पहले जबकि बिजली दुरस्त करने के लिए नई पोल और तार बदली गई।लेकिन अब भी बहुत जगहों पर सुधार करना बाकी है। हालत यह है कि ब्रेकडाउन मरम्मति के नाम पर लोयाबाद क्षेत्र में बार-बार बिजली काटी जाती है। मेंडेज कर्मी जान जोखिम में डालकर मरम्मति करते रहते हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी अपने को पाक साफ बता रहे हैं। डीवीसी और केबल की कमी की दुहाई दे रहे है। इधर लोयाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स बिजली की लचर व्यवस्था के ख़िलाफ़ आंदोलन की धमकी दी है।
लोयाबाद में आज भी पुरानी तार का है जाल
लोयाबाद क्षेत्र में नई पोल और तार बदलवाने के बाद भी पुरानी तार का जलना आज भी देखने को मिलता है।यही वहज है कि बार बिजली ब्रेकडाउन होती है।और मुर्र्मति के नाम बिजली काटी जाती है।
चैंबर करेगा आंदोलन
लोयाबाद चैम्ब ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार महतो और सचिव सुनील पांडेय कहा विभाग के अधिकारियों का बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का ध्यान नहीं है। कई बार शिकायत किया गया है लेकिन अधिकारी सुनकर अनसुना कर देते हैं। कहा लोयाबाद में बहुत ज्यादा ब्रेकडाउन रहता है। दोनों ने जेई शशिकांत मुर्मू पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेई साहब सिर्फ छापेमारी कर गरीबों पर केस दर्जकरवा रहे हैं। जबकि बिजली चोरी में उन्हीं के मेंडेज कर्मी मिले हुए रहते हैं। जेई साहब बिजली व्यवस्था सुधारने में सिर्फ आश्वासन देते हैं। अब सड़क पर उतरने का समय आगया है।
डीवीसी के वजह बिजली ज्यादा कट रही है:-जेई
आंदोलन करना सभी का अधिकार है।डीवीसी के वजह बिजली ज्यादा कट रही है। लोकल प्रोब्लम में कम काटी जाती है।केबल की कमी है। केबल आते ही बाकी तार और व्यवस्था सुधर जाएगा।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View