Site icon Monday Morning News Network

समाज सेवी खिरोद कुमार की आकस्मिक मृत्यु से लोगों ने शोक व्यक्त किया

स्व, खिरोद कुमार समाज सेवी गोमो वासियों के लिए एक ऐसा नाम जिन्हें शायद ही कोई न पहचानता हो, सभी समुदाय के लोगों के लिए प्यारे चहेते एक नेक दिल भैया। जो सभी लोगों के दुःख सुख में हर समय साथ खड़े रहते थे। विद्युत विभाग में अभियंता होते हुए भी समाज और धार्मिक प्रोग्रामो से जुड़े रहते थे। जिन्होंने स्थानीय युवाओं को सदैव मुख्य धारा से जोड़े रक्खा।

उनके असमय सभी का साथ छोड़ देने से क्षेत्र के लोग आज अपने को अनाथ महसूस कर रहे हैं। बता दें कि शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई थी। आज जीतपुर के जमुनिया नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहाँ सभी समुदाय के सैकड़ों लोग अपने चहेते भैया का अंतिम दर्शन कर फुट फुटकर रो रहे थे। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि खिरोध भैया अब हमारे बीच नहीं रहे। इस दौरान खुरोध भैया अमर रहे के नारे भी लगाए गए। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए।

Last updated: अक्टूबर 11th, 2020 by Nazruddin Ansari