Site icon Monday Morning News Network

हीरा सिंह की जनसंपर्क अभियान में लोगों का मिल रहा है समर्थन

चौपारण भाग 2 से जिप सदस्य हीरा सिंह ने जनसंपर्क तेज कर दिया। इस दौरान उन्होंने ठूठी में लोगों से संपर्क कर समर्थन की अपील की। हीरा सिंह चौपारण पहुँच कर ब्रह्मर्षि समाज से अध्यक्ष सुधीर सिंह से मिल आशीर्वाद लिया। इस बाबत सिंह ने कहा कि लोगों का जबरदस्त समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है। सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि आपके समर्थन आर्शीवाद को मैं अपने जीवन में सहेज कर उस उम्मीद को पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा। इस दौरान रंजन सिंह, प्रवीण सिंह, विकास सिंह, प्रेम सिंह, सुमंत कुमार सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, अभिमन्यु सिंह व लोकेश सिंह सहित कई युवा उनके साथ घूम रहे थे।

Last updated: अप्रैल 17th, 2022 by Aksar Ansari