Site icon Monday Morning News Network

चौपारण थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

चौपारण प्रखंड के थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में, थाना प्रभारी ने निम्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कई दिशा निर्देश का पालन करने का किया आग्रह। शंभूनंद ईश्वर ने कहा की दुर्गा पूजा के साथ इस बार बच्चा चोर का अफवाह हर गांव मोहल्ले में है। कोई भी अनजान व्यक्ति को देखकर किसी तरह का संदेह होने पर प्रशासन से संपर्क करें। बच्चा चोर बेहद अफवाह है इसे सच्चाई ना माने। खेल प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार का हथियार किसी के पास नहीं होना चाहिए। डीजे अश्लील संगीत पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगी। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी एवं पुलिस बल हर जगह तैनात रहेगी। इस बार दुर्गा पूजा भाई चारगी के साथ निभाकर एक मिसाल कायम करें।
दुर्गा पूजा में शांति, सौहार्द को लेकर थाना परिसर में प्रमुख पूर्णिमा देवी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक में बरही एसडीओ पूनम कुजर, एसडीपीओ नाज़िर अख्तर, इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा, बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद सिन्हा, थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर, मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, जीप सदस्य राकेश रंजन, उपप्रमुख प्रीति कुमारी, पूर्व जीप सदस्य रामस्वरूप पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे। संचालन थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने किया। बैठक में एसडीओ ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द में सभी की भागीदारी होनी चाहिए। पर्व को सब मिलजुल कर मनाएं।
असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर – डीएसपी

डीएसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा स्थल तथा मेले पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। पूजा स्थल सहित सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासन सीसीटीवी के लगाकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी। थाना प्रभारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस कर्मी रहेगा। किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्वों के साथ समझौता नही होगी। बैठक में मुखिया, पंसस, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता तथा पूजा समिति अध्यक्ष, सचिव, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, राजेन्द्र चंद्रवंशी, मुखिया अर्जुन पांडेय, कृष्णा रविदास, अभिमन्यु प्रसाद भगत, विनोद सिंह, उदय राणा, पप्पू रजक, राजकुमार यादव, अर्चना हेमरोम, संजय गुप्ता, शेखर गुप्ता, बैजू गहलौत, बिरजू राणा, प्रदीप चंद्रवंशी, अनिल कुमार पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

Last updated: सितम्बर 25th, 2022 by Aksar Ansari