बृहस्पतिवार की सुबह को एमएएमसी के बी-2 इलाके में टुम्पा सूत्रधर का फंदे से झूलता शव बरामद हुआ। पुलिस ने घर से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महकमा अस्पताल में भेज दिया। घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना का माहौल बना हुआ था। न्यू टाउनशिप थाना इस घटना में टुम्पा के पति धीरेंद्र सूत्रधर को गिरफ्तार किया है।
टुम्पा के भाई ने आरोप लगाया है कि जीजा का मँझली भाभी के साथ अवैध संपर्क था। जिसके कारण साजिश के तहत ही टुंपा की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक मृतका पुरुलिया सदर थाना अंतर्गत नव पाड़ा की रहने वाली थी, 9 साल पहले टुंपा का विवाह न्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत बी-2 इलाके के वाहन चालक धीरेंद्र सूत्रधर के साथ हुई थी।
मृतका के भाई चैतन्य सूत्रधर ने आरोप लगाया है कि जीजा का मँझली भाभी से अवैध संपर्क था, जिसको लेकर घर में विवाद होता रहता था। कहा कि विवाह के समय जो मांगा गया था, वह सब कुछ दिया गया था। जिसमें 40000 नगद, सोना का चैन,अंगूठी आदि सामाने दी गई थी। विवाह के कुछ दिन के बाद से ही और रुपयो की मांग की जा रही थी। जिसके चलते घर में टुंपा के साथ विवाद होता रहता था।