Site icon Monday Morning News Network

पप्पू उपाध्याय की तीसरी पुण्यतिथि  मनाई गयी 

आसनसोल: आसनसोल बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पचगछिया इलाके राजीव चौक तृणमूल कार्यालय में शुक्रवार को बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने अपने भाई पप्पू उपाध्याय की तीसरी पुण्य तिथि मनाई।

अपने भाई की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण करते हुये विधायक बिधान उपाध्याय

पुण्यतिथि के दौरान विधायक विधान उपाध्याय ने गरीबों असहायों व जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का भी वितरण किया। साथ ही विधायक ने अपने भाई पप्पू उपाध्याय की आत्मा की शांति के लिए पाठ भी करवाए। पप्पू उपाध्याय की आत्मा की शांति के लिए की जा रही पाठ के दौरान समस्त उपाध्याय परिवार के साथ-साथ इलाके के सैकड़ों लोग भी पहुँचे।

उपस्थित लोगों ने कहा कि पप्पू उपाध्याय बहुत ही सामाजिक व्यक्ति थे और वो समाज के लोगों के प्रति वो हर तरह से मदद के लिए खड़े रहते थे। वो इलाके के लोगों को कभी भी अपने से अलग महसूस नहीं होने देते थे। लोगों के प्रति उनका लगाँव शुक्रवार को पचगछिया में आयोजित पुण्यतिथि के पाठ में उन्हें खींच कर ले आई।

पचगछिया में आयोजित पप्पू उपाध्याय की इस पुण्यतिथि में बाराबनी विधायक विधान उपाध्ययय, मुकुल उपाध्याय,मनोरंजन बनर्जी, देवाशिश मिश्रा, माधव तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे

Last updated: जून 13th, 2020 by Pankaj Chandravancee