लोयाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। गुरुवार को लोयाबाद मंडल अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित नेता व कार्यकर्ता द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत में लोकतंत्र के उन पुरोधाओं में से एक हैं। जिन्होंने इसके उदार और भारतीय स्वरूप को गढ़ा है। उन्होंने राजनीति में सत्ता प्राप्ति के उद्देश्य को लेकर प्रवेश नहीं किया था। कार्यक्रम को भाजपा मंडल प्रभारी हरी प्रसाद अग्रवाल एवं प्रिंस शर्मा ने भी संबोधित किया।
मुख्य रूप से भाजपा लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मदन चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह, महामंत्री अनिल कुमार मिर्धा, अल्पसंख्यक के जिला उपाध्यक्ष डब्लू आलम, सपना सिंह, आरती देवी, इंदु देवी, सत्या देवी एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।