दुर्गापुर -दुर्गापुर थाना ने शनिवार रात को दुर्गापुर वूमेंस कॉलेज के जंगल से पाँच लोगों को आग्नेयास्त्र के साथ पकड़ लिया। पांचों वहाँ बैठकर डकैती की योजना बने रहे थे। रविवार को सभी आरोपियों को दुर्गापुर महकमा कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ न्यायाधीश ने उनके जमानत को रद्द कर जेल भेज दिया। पांचों आरोपी विश्वनाथ मजुमदार, विद्युत चटर्जी, बच्चू धीबर, संजय गोराई एवं विक्रम बनर्जी दुर्गापुर इस्पातनरी के रहने वाले है।
पांचों शनिवार की रात को वूमेंस कॉलेज के जंगल में एकत्र होकर डकैती का प्लान कर रहें थे। इनके एकत्र होने की सूचना पाते ही दुर्गापुर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दिया। छापेमारी में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि पूजा का समय आ गया है। इस समय चोरी, डकैती की घटना अधिक होती है। इस कारण पुलिस पहले से तत्पर है।