Site icon Monday Morning News Network

दो मित्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,एक ही दिन दुनिया को अलविदा कर गए

लोयाबाद सड़क हादसे में लोयाबाद के दो युवक की मौत हो गई।घटना टुंडी थाना क्षेत्र में हुआ है। एक लोयाबाद 6 नंबर के साहिल खान व दूसरा 20 नंबर का अर्जुन चौधरी बताया जा रहा है। दोनों आपस में मित्र थे। मित्र भी ऐसा की दोनों एक साथ ही इस दुनिया से चल बसा। कहा जा रहा है कि दोनों आज सुबह टुंडी के लिए निकलां था। वापस लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गया।बताया गया कि दोनों पल्सर बाइक से वहाँ खड़ी एक भारी वाहन को पीछे जाकर मार दिया। चश्मदीद के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार से भगा रहा था।दोनों की उम्र लगभग 22 से 23 वर्ष की होगी।दोनों बाइक में लॉकडाउन का ई पास बनाकर निकलां था।

साहिल खान लड्डन खान का एक लौता बेटा था

                        मृतक शाहिल , अर्जुन

6 नंबर के लड्डन खान का बेटा साहिल एक लौता पुत्र था।एक बेटी थी वो दो साल पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।अब लड्डन का कोई संतान नहीं बचा।घटना से माँ बाप का रो-रो कर बुरा हाल है।

भाई का बाइक लेकर निकलां था अर्जुन

परिजनों के मुताबिक अर्जुन जो पल्सर बाइक लेकर गया था।वो उसके बड़े भाई को दहेज में मिली था।अर्जुन तीन भाई में माँजील था।साहिल और अर्जुन में काफी गहरा लगाँव था।

Last updated: मई 21st, 2021 by Pappu Ahmad