Site icon Monday Morning News Network

भारत जोड़ो अभियान के तहत 26 नवम्बर को प्रखण्ड में पद यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर प्रखण्ड कांग्रेस भी जोर शोर से जुट गई है। इसे लेकर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखण्ड के डेबो पंचायत भवन में बैठक हुई। बैठक का संचालन डेबो पंचायत अध्यक्ष शम्भू यादव ने किया। बैठक में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में प्रखंड के केंदुआ मोड़ से महाराजगंज तक पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर यादव के साथ-साथ जिला एवं प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी शामिल होंगे। कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव ने प्रखण्ड के सभी 26 पंचायतों के कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष , सचिव एवं सभी पदाधिकारियों से भारत जोड़ो यात्रा की सफल बनाने का अनुरोध करते हुए प्रखण्डवासियों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है। बैठक में जवनपुर पंचायत के मुखिया जानकी यादव , बसरिया मुखिया प्रतिनिधि शिव नारायण पासवान , मोहम्मद मोबिन, बेनी यादव सत्येंद्र यादव, माधुरी देवी , रामदेव यादव , महेश यादव , अर्जुन यादव , बेनी यादव छोटू यादव, रामदेव यादव, महावीर यादव, दिनेश कुमार दास, माथुर राणा, अजय कुमार, मंटू रविदास , रामसहाय साव , लखन दास महेश कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार यादव ,वीरेंद्र कुमार साव एवं पंचायत डेबो के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Last updated: नवम्बर 17th, 2022 by Aksar Ansari