Site icon Monday Morning News Network

सोना सोबरन के तहत ग्राम पवई में पैक्स अध्यक्ष व वार्ड सदस्य ने साड़ी-धोती का किया वितरण

चौपारण प्रखंड के ग्राम पवई में सोना सोबरन के तहत पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह एवं वार्ड सदस्य गणेश साहू ने साड़ी धोती ग्रामीणों के बीच बांटा। लाभुकों में महिलाएं एवं बुजुर्ग ने इसका लाभ उठाया। लगभग 125 धोती साड़ी का वितरण किया गया। पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा झारखंड सरकार की यह योजना कही न कही गरीबों के जनउपयोगी है। मौके पर पवई के सैकड़ों लाभुकों ने इस योजना का लाभ उठाया।

Last updated: अगस्त 10th, 2022 by Aksar Ansari