Site icon Monday Morning News Network

चौपारण बीसीओ जिले के कई प्रखंडों में करवा रहे पैक्स चुनाव

चौपारण प्रखंड में कार्यरत बीसीओ सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भूपनाथ महतो को हजारीबाग जिले के चौपारण सहित अन्य प्रखंडों में पैक्स चुनाव करवाने की जिम्मेवारी दी गई है। इससे पूर्व चार प्रखंड में शांति व सौहार्द पूर्वक चुनाव संपन्न करवा चुके है।

उन्होंने बताया कि चौपारण प्रखंड के अतिरिक्त दारू एवं कटकमसांडी प्रखंड में पैक्स का चुनाव करवाने के बाद चौपारण में चुनाव करवाना है। जिसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें चौपारण प्रखंड के गोबिंदपुर पंचायत पैक्स में प्रशासक पदाधिकारी के रूप में एक फरवरी 2022 को नामांकन दाखिला, नामांकन पत्रों की जाँच, सूची प्रदर्शन, 02 फरवरी 2022 को आपत्ति, विधिमान नामांकन सूची का प्रदर्शन, निष्पादन, नाम वापसी, फाइनल प्रकाशन, चिन्हों का आवंटन एवं 12 फरवरी 2022 को मतदान का (चुनाव) यदि आवश्यक हो एवं विशेष आमसभा, जगदीशपुर पंचायत पैक्स में 27 जनवरी 2022 को नामांकन दाखिला, नामांकन पत्रों की जाँच, सूची प्रदर्शन, 28 जनरवरी 2022 को आपत्ति, विधिमान नामांकन सूची का प्रदर्शन, निष्पादन, नाम वापसी, फाइनल प्रकाशन, चिन्हों का आवंटन एवं 7 फरवरी 2022 को मतदान का (चुनाव) यदि आवश्यक हो एवं विशेष आमसभा, मानगढ़ पंचायत पैक्स में 02 फरवरी 2022 को नामांकन दाखिला, नामांकन पत्रों की जाँच, सूची प्रदर्शन, 03 फरवरी 2022 को आपत्ति, विधिमान नामांकन सूची का प्रदर्शन, निष्पादन, नाम वापसी, फाइनल प्रकाशन, चिन्हों का आवंटन एवं 14 फरवरी 2022 को मतदान का (चुनाव) यदि आवश्यक हो एवं विशेष आमसभा, बसरिया पंचायत पैक्स 17 फरवरी 2022 को नामांकन दाखिला, नामांकन पत्रों की जाँच, सूची प्रदर्शन, 18 फरवरी 2022 को आपत्ति, विधिमान नामांकन सूची का प्रदर्शन, निष्पादन, नाम वापसी, फाइनल प्रकाशन, चिन्हों का आवंटन एवं 28 फरवरी 2022 को मतदान का (चुनाव) यदि आवश्यक हो एवं विशेष आमसभा, ताजपुर पंचायत पैक्स में 24 जनवरी 2022 को नामांकन दाखिला, नामांकन पत्रों की जाँच, सूची प्रदर्शन, 25 जनवरी 2022 को आपत्ति, विधिमान नामांकन सूची का प्रदर्शन, निष्पादन, नाम वापसी, फाइनल प्रकाशन, चिन्हों का आवंटन एवं 04 फरवरी 2022 को मतदान का (चुनाव) यदि आवश्यक हो एवं विशेष आमसभा, करमा 31 जनवरी 2022 को नामांकन दाखिला, नामांकन पत्रों की जाँच, सूची प्रदर्शन, एक फरवरी 2022 को आपत्ति, विधिमान नामांकन सूची का प्रदर्शन, निष्पादन, नाम वापसी, फाइनल प्रकाशन, चिन्हों का आवंटन एवं 11 फरवरी 2022 को मतदान का (चुनाव) यदि आवश्यक हो एवं विशेष आमसभा करवाने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन के द्वारा दी गई है। चौपारण बीसीओ महतो ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दी गई जिम्मेवारी को ससमय पूर्ण करूंगा।

Last updated: जनवरी 14th, 2022 by Aksar Ansari