Site icon Monday Morning News Network

कलश-यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गुनघस्सा राधा-स्वामी मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 22 मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा। श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य जल यात्रा गुनघस्सा से चलकर जीतपुर जमुनिया नदी पहुँची और जल भरकर सैकड़ों कलश के साथ महीला एवं पुरुष राधे राधे, हर हर महादेव, जय श्रीराम के नारे के साथ गुनघस्सा राधा-कृष्ण मंदिर वापस पहुँचे।

इस अवसर पर काशी के विद्वान कथावाचक सुरेंद्र हरिदास के साथ-साथ विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए जल यात्रा में साथ-साथ चल रहे थे। जल यात्रा में मुख्य रूप से शामिल जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन में शामिल होने से मन को शांति मिलती है। जल यात्रा में यज्ञ का मुख्य यजमान उत्तम गोस्वामी, फागू मंडल, जागेश्वर मंडल, बालक साव, शशि साव, गोविंद साव, रंजीत मंडल, निरंजन मंडल, पप्पू बर्नवाल, गौर चंद्र मंडल, महावीर मंडल, मनोज मंडलसहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

Last updated: मार्च 22nd, 2022 by Nazruddin Ansari