Site icon Monday Morning News Network

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में तीन विषयों पर आयोजित, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की हुई शुरुवात

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में तीन दिवसीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हो गई। आर्ट एंड क्राफ्ट के सहायक प्राध्यापक अब्राहम धान के दिशानिर्देश में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता तीन विषयों पर आयोजित की गई है। इनमें वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं, धान रोपती हुईं महिलाएं और गौतम बुद्ध की स्केचिंग विषय शामिल हैं। पहले दिन बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं विषय पर आयोजित प्रतियोगिता पर पोस्टर पेंटिंग बनाई। अपनी कल्पनाओं से प्रशिक्षुओं ने कोरे कागज पर भिन्न-भिन्न प्रकार के चित्र उकेर श्लोगन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही इन चित्रों और श्लोगन पेड़-पौधे है लगाना, धरती की सुंदरता को है बढ़ाना…., पेड़ को काटने की न करना कभी भूल, क्योंकि यह कार्य नहीं है प्रकृति के अनुकूल…आदि के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगा वातावरण को स्वच्छ करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में बीएड एवं डीएलएड के सभी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। मौके पर प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव, उप प्राचार्य डॉ. प्रमोद प्रसाद, डीएलएड के विभागाध्यक्ष अजय कुमार यादव, सहायक प्राध्यापक डॉ. बसुन्धरा कुमारी, पुष्पा कुमारी, कुमारी अंजली, परमेश्वर यादव, लीना कुमारी, अशोक कुमार सिन्हा, गुलशन कुमार, महेश प्रसाद, दीपमाला, दिलीप कुमार सिंह, रचना कुमारी, जागेश्वर रजक, अनिल कुमार, दशरथ कुमार ,संदीप खलखो, अन्नपूर्णा कुमारी सिंह, कनकलता, संदीप कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार दास, अंजन कुमार, नन्द किशोर कुमार संजय कुमार वर्मा, ज्योति हेम्मा एक्का, राजकुमार साव आदि मौजूद थे।

Last updated: अगस्त 1st, 2022 by Aksar Ansari