Site icon Monday Morning News Network

सामाजिक संस्था परीक्रियाएं द्वारा स्वास्थ्य समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन के लिए किया गया एक संगोष्ठी का आयोजन

रानीगंज। सामाजिक संस्था परीक्रियाएं की ओर से स्वास्थ्य समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आरोग्य भारत के चिकित्सक डॉक्टर अशोक कुमार ने इसका उद्घाटन किया।

डॉ० अशोक कुमार ने बताया कि एक समय था जब भारत सरकार आरोग्य भारत को अपने संपर्क से हटा दिया था लेकिन पिछले सात-आठ वर्षों में आरोग्य भारत को आरोग्य मंत्रालय से जोड़ी गई है। परिणाम स्वरूप इस संस्था के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए हम लोग नगर नगर गाँव गाँव प्रवेश कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में रितु के अनुसार फल सब्जी आदि का फसल होता है हमें मौसमी फलों का इस्तेमाल करनी चाहिए एवं हमारे भारतीय सभ्यता संस्कृति के मुताबिक सुबह उठकर आयाम ब्याम आवश्यक है। इस अवसर पर रानीगंज के वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश केडिय एवं विजय कुमार खेतान ने उनका स्वागत किया। इस क्षेत्र के आरोग्य भारती के प्रशिक्षक राजेश कर्मकार एवं आदित्य कुमार भी मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक मदन त्रिवेदी ने उपस्थित अतिथियों एवं लोगों का स्वागत किए।

Last updated: नवम्बर 26th, 2021 by Raniganj correspondent