जैविक कृषि से आएगी कृषि क्रांति : संतोष महतो
गोमो : तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत 36 किसानों को जैविक खेती के प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र दिया गया।
उक्त प्रशिक्षण किसानों को एग्रीकल्चरल स्कीम ऑफ इंडिया भारत सरकार के द्वारा दिया जा रहा है।
मुख्य अतिथि के रूप प्रमाणपत्र वितरित करते हुए आजसु केंद्रीय महासचिव संतोष महतो ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर किसान अपने खेतों में जैविक कृषि कर सकेंगे। जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त होगा और मिट्टी की भी उर्वरा शक्ति कायम रहेगी। इससे जहाँ किसानों को लाभ होगा वहीं जलवायु व पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा। जैविक कृषि से ही कृषि क्रांति का मार्ग प्रशस्त होगा।
मौके पर स्टेट काॅडिनेटर भुवनेश्वर राय, प्रशिक्षक बासुदेव महतो, दयानंद प्रमाणिक, मनोज महतो व दर्जनों किसान उपस्थित थे।