Site icon Monday Morning News Network

बंगाल में सिर्फ एक वर्ष और बाकी है, ममता सरकार की-मुकुल रॉय

फाइल फोटो

“बाराबनी विधानसभा के गौरांगडीह हाटतोला भाजपा कार्यालय को जिन पुलिस की मौजूदगी में तृणमूल द्वारा तोड़ा गया  मैं  उन पुलिस वालों को बताना चाहता हूँ कि  बंगाल में सिर्फ एक साल और ममता की सरकार है “

उक्त बातें रविवार को भाजपा केन्द्रीय कमिटी सचिव सह पश्चिम बंगाल भाजपा प्रवेक्षक मुकुल रॉय ने रैली के बाद गौरांगडीह हाटतोला में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा ।  कहा कि पुलिस को एक साल बाद अपनी जेब से भाजपा की पार्टी कार्यालय की मरम्मत करवानी होगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऐसा कृत्य और किसी भी राज्य में नहीं होता है, ये बंगाल की कलंक के साथ लज्जा का विषय है जो जनादेश राज्य की जनता ने भाजपा को दी है उसे ममता स्वीकार नहीं कर पा रही है।

उन्होंने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें डर हो चुकी है कि कहीं कुर्सी न खिसक जाये ।  ममता दीदी आप यह जान लीजिये , मैं  भी आपके साथ बहुत दिन से राजनीति करता आ रहा हूँ । मैं उसी पाप का प्रायश्चित आज तक कर रहा हूँ।

उन्होंने बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि  विधायक और तृणमूल सभापति असीत सिंह को कुछ दिन बाद भाजपा में लाईन लगाना होगा। जब सत्ता में रह ही नहीं पाओगे तो क्षमता से बाहर काम क्यों करते हो।

आसनसोल लोकसभा अंतर्गत सभी सात विधानसभा से भाजपा को जीत मिली है। भाजपा जो कहती है करके दिखाती है।

उन्होंने कहा जन्म से ही धारा 370,35ए, तीन तलाक जैसे मुद्दे को मुद्दा सुनता रहा हूँ, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व ने समाप्त कर दिया अब उसी प्रकार आगामी दिनों में बंगाल तृणमूल का अंत हो जायेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राम मंदिर का मुद्दा समाप्त हो गया।

उन्होंने ममता सरकार पर योजनाओं का नाम बदलने का आरोप लगते हुए कहा अपने स्वच्छ भारत को निर्मल बंगला बना दिया।केंद्र की सबक निर्माण को बांग्लार सड़क योजना बना दिया।

उन्होंने कहा कि दीदी के झूठ के कारण खुद को बंगाल राज्य निवासी कहलाने में लज्जा आती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पार्टी कार्यालय तोड़ने से सांसद बाबुल सुप्रियो का एक लाख वोट और बढ़ गया है।

बताते चलें की रविवार को भाजपा पार्टी कार्यालय नूनी मोड़ से आसनसोल सांसद बाबुल सुप्रियो के नेतृत्व में एक विशाल रैली गौरांगडीह पहुँची थी।

रैली में मुख्य रूप से भाजपा केन्द्रीय कमिटी सचिव सह पश्चिम बंगाल भाजपा प्रवेक्षक मुकुल रॉय, भाजपा राज्य युवा अध्यक्ष शंकुदेव पांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष लखन घुरुई , भाजपा राज्य कमिटी सदस्य निर्मल कर्मकार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांतो चक्रवर्ती, भाजपा जिला महामंत्री सुब्रतो मिश्रा, अप्पू हाजरा दिलीप दे, भाजपा जिला युवा अध्यक्ष अरिजीत रॉय, भाजपा बाराबनी कन्वेनर मोनू रॉय, जिला सचिव केशव पोद्दार, भाजपा जिला महिला सभा नेत्री आशा शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा सभापति कृष्णपदो गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि अमित मुखर्जी, जिला उपाध्यक्ष सरोज मंडल, बाराबनी मंडल अध्यक्ष साधन राउत, सतन दास, महिला मोर्चा सभापति सुधा देवी ने संयुक्त रूप से गौरांगडीह भाजपा पार्टी कार्यालय का निरिक्षण किया । साथ ही पार्टी कार्यालय में नई पार्टी ध्वज भी लगाया गया। इसके पूर्व नूनी मोड़ से गोरांगडीह तक विशाल रैली निकाली गयी।

यह भी पढ़ें

सांसद बाबुल सुप्रियो ने उड़ाया पुलिस का मज़ाक, कहा जिसका काम है सुरक्षा देना वो खुद हेलमेट पहने खड़ी है

Last updated: नवम्बर 24th, 2019 by Guljar Khan