Site icon Monday Morning News Network

झारखंड स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर धनबाद बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया।

सर्वप्रथम झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता मदन राम ने भगवान बिरसा मुंडा को पगड़ी पहनाया तथा अपनी बात रखते हुए कहा कि आज के समय में भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। उनके बताए हुए मार्ग पर चलने से ही दबे कुचले लोग अपने अधिकार पा सकते हैं । जिसके लिए झारखंड केमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदैव प्रयासरत है । तत्पश्चात पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कार्तिक तिवारी एवं राजकुमार स्वर्णकर ने 10 किलो का माला उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आकाश रवानी राजू हरी एवं शिव कुमार यादव ने लोगों को मिठाई बाँटकर खुशी का इजहार किया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे किसान नेता खेमलाल महतो, फरीद मलिक, बिट्टू यादव, सम्राट सिन्हा, मोहम्मद इम्तियाज मोहम्मद जावेद।

Last updated: नवम्बर 15th, 2020 by Arun Kumar