झामुमो जिला समिति द्वारा झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शक्ति नाथ महतो के 43वां शहादत दिवस टाटा सिजुआ स्थित समाधि स्थल, भटमुुुरना एवं शक्ति चौक तेतुलमारी में उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादगीपूर्ण तरीका से मनाया गया एवं उनकी प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि झारखंड के मजदूरों ने आंदोलन में अपना बलिदान दिया, ऐसे माता के पुत्र थे शहीद शक्ति नाथ महतो जिन्होंने शोषित दलित, पीड़ितों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते थे। शहीद शक्ति नाथ महतो ने मजदूरों, दलितों, पीड़ितों के लिये जो सपना देखा था, उसे अब युवा पीढ़ी को पूरा करना है।
इस दौरान मुख्य रूप से लखी सोरेन, अरुनव सरकार, मुकेश सिंह, रतिलाल टुडू, मनोज महतो, शिव प्रसाद महतो, आज़ाद मुखिया, विनोद सिंह, आशीष सिन्हा, मोना महतो, सुरेश कुमार महतो, भैरव नाथ महतो, चंदन सिंह, मानिक महतो, घलटु त्रिगुणेत आदि उपस्थित थे।