Site icon Monday Morning News Network

अंतिम सोमवारी पर शिव भक्तों का उमडा जन का सैलाब, 5 किमी चल संकल्पित जल से भोलेनाथ का किया  जलाभिषेक

पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवारी को चोरदाहा पंचायत सहित चौपारण में शिव भक्तों ने शिवालय में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। चोरदाहा मुखिया प्रतिनिधि सुखदेव पासवान, उप मुखिया राजकुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए पाँच किमी चलकर पड़ोसी राज्य बिहार के उतर वाहिनी भलुआ के महाने नदी से प्रकाश पांडेय एवं दिलीप पांडेय द्वारा संकल्पित जल लेकर दनुआ शिवालय पहुँचकर भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया।

                 शिवालय परिसर में उमड़े भक्त

झारखंड के शिव भक्त जल लेने बिहार सीमा में प्रवेश करने पर भलुआ पंचायत के मुखिया जगदीश यादव स्वागत किया गया। उपमुखिया यादव ने बताया कि पैदल यात्रा कर सैकड़ों वर्ष पुराना शिव मंदिर छोटकी मूर्ति का जलाभिषेक किया गया। भक्तों ने क्षेत्र के सभी परिवार के सुख-शांति, अमन-चैन पूर्वक जिन्दगी जिने की कामना किया गया।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मदन प्रसाद केशरी, अशोक पासवान, बाढो साव, वार्ड सदस्य मुनिया देवी, उतम गंझु, वृजमोहन प्रसाद केशरी, सुरेंद्र केशरी, महेंद्र केशरी, अरविंद केशरी, विजय पासवान सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाए। जलाभिषेक के बाद सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया।


अक्सर अंसारी, चौपारण

Last updated: अगस्त 16th, 2021 by News Desk Dhanbad