Site icon Monday Morning News Network

एसपी के निर्देश पर चला सघन वाहन जाँच अभियान

धनबाद। कोयलाञ्चल में वरीय आरक्षी अधीक्षक तथा सिटी एसपी के निर्देश पर जिला यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया। जिसमें श्रमिक चौक से गुजरने वाले कई काले शीशे वाले चार परिवहन वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला गया। जबकि कई वाहन चालक अपने वाहन के शीशा से काली फिल्म को उतारते देखे गए। दो पहिया वाहन चालक के कागजात, हेलमेट तथा मास्क की भी जाँच की गई।

मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर आरपी वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस और जिला यातायात पुलिस अलग-अलग चौक चौराहों पर सघन वाहन जाँच अभियान चला रहा है। ऐसा वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर किया जा रहा है। यह अभियान आने वाले दिन में लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा। उनसे जुर्माना वसूल कर कानून सम्मत कार्यवाही की जाएगी।

Last updated: जनवरी 7th, 2021 by Arun Kumar