Site icon Monday Morning News Network

2 अक्टूबर को पांच जिला के खिलाड़ी डुमरी में दिखाएंगे प्रतिभा

प्रखंड के बच्छई पंचायत सचिवालय परिसर के बिरसा मुंडा खेल मैदान डुमरी में 2 अक्टूबर गांधी व शास्त्री जयंती पर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक के नेतृत्व में किया जाएगा। जिसमें झारखंड के नाम चिन्ह पांच जिले का फुटबॉल खिलाड़ी भाग लेंगे। उक्त जानकारी मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक ने देते हुए बताया की इस खेल का मुख्य आकर्षण हजारीबाग एवं रांची की महिला खिलाड़ी के द्वारा खेल प्रतिभा दिखा कर क्षेत्र के युवती व महिलाओ को खेल के प्रति जागरूक करना है। रजक ने कहा कि चौपारण प्रखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ता जा रहा है पर महिलाओ को खेल के प्रति अनदेखी प्रखंड को पीछे ढकेलने के बराबर काम किया जा रहा है। इस खाई को पाटने के उद्देश्य से फुटबॉल मैच खेलने के लिए दो टीम हजारीबाग एवं रांची के टीम को भाग ले रहे हैं। जिसमें पहला मुकाबला दोपहर 12 बजे हजारीबाग बनाम गिरिडीह, दूसरा मुकाबला एक बजे चतरा बनाम वाईबीसी कोडरमा एवं तीसरा व आकर्षण का केंद्र के रूप में महिलाओ का फुटबॉल मैच हजारीबाग बनाम रांची के बीच 2 बजे खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला शाम 4 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष नकुलदेव बैठा, सचिव अशोक राम, कोषाध्यक्ष शंकर दयाल साव एवं संरक्षक मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक के रूप में तटस्थ रहेंगे।

Last updated: सितम्बर 29th, 2022 by Aksar Ansari