Site icon Monday Morning News Network

चौपारण में 50 दिव्यांगों को पोषण कीट वितरण किया गया

चौपारण सी बी एम् के वितिय सहयोग से और छोटा नागपुर सांस्कृतिक संघ रांची के सौजन्य से चौपारण में कुल 50 दिव्यांग भाईयो-बहनों, असहायों, मजदूरों को पोषण कीट वितरण किया गया। जिससे लोगों मेे काफी उत्साह दिखा, लाभुकों ने संस्था को दिल से धन्यवाद दिया, वितरण समारोह में सांसद प्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि केशरी नायक, मुखिया पूर्णिमा देवी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकुंद साव ने किया, जबकि संचालन रूबी देवी, कौशल गुप्ता और सागर कुमार ने किया, लाभुकों मेे बबलू मिस्त्री, विनोद रजक, कृष्णा राम, शंकर नाथ शाही, आरती देवी, प्रदीप राम सहित कुल 50,लोग शामिल थे।


अक्सर अंसारी, चौपारण

Last updated: अगस्त 22nd, 2021 by News Desk Dhanbad