Site icon Monday Morning News Network

अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे ब्लॉक के चक्कर, प्रज्ञा केंद्र में है सुविधा :प्रधान

चौपारण। सावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सिंघरावां मोड़ ओबरा, सेवई रोड में राधिका प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटनमुखिया के करकमलों द्वारा किया गया। मुखिया ने कही प्रज्ञा केन्द्र खुलने से पब्लिक को सुविधा मिलेगा। उन्हें जाति प्रमाण पत्र,आवासीय प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ब्लॉक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से ही उन्हें ऊपरोक्त प्रमाण पत्र ससमय उपलब्ध करने का प्रयास संचालक द्वारा किया जाएगा। प्रज्ञा केंद्र में हवाई जहाज टिकट, रेलवे टिकट स्टाम्प पेपर, रेगनु टिकट, बिजली बिल जमा करना व अन्य सुविधाएं भी जरूरतमंदों को मिलेगा।

इस समारोह में उपस्थित दुकान संचालक टिंकू कुमार , पैक्स अध्यक्ष सहदेव प्रसाद यादव, सुनील साव, सतार अंसारी, लिलो साव, शंकर दयाल साव, संजय शर्मा ,चन्दन , संतोष पाण्डेय, रघुनाथ रजक, हलीम अंसारी, ग्यास अंसारी, इमतियाज अंसारी प्रदीप साव, महादेव साव, सुखारी साव, सफदर अंसारी, मिन्टू रजक, तौसीफ अंसारी, तस्लीम अंसारी,विनोद साव, चंचला देवी, कृश्णा हलधर केदार ठाकुर हरखू भुइँया, हुलास भुइँया अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


अक्सर अंसारी , चौपारण

Last updated: अगस्त 23rd, 2021 by News Desk Dhanbad