Site icon Monday Morning News Network

विधायक विधान उपाध्याय ने किया दावा , हमारी सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को कोई नजर अंदाज नहीं कर सकता

आसनसोल। बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पंचगछीया राजीव चौक तृणमूल कार्यालय में बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय एवं बाराबनी ब्लॉक अध्यक्ष असित के नेतृत्व में पार्टी कर्मियों को लेकर एक बैठक किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह ने बैठक में उपस्थित ब्लॉक के सभी कार्यकर्ताओं, सदस्यों और नेताओं को संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा क्षेत्र में हो रहे कार्यों को कोई नजर अंदाज नहीं कर सकता। लोग विरोधी पार्टी के भ्रम में ना पड़े और पार्टी की हाथ मजबूत करे। आगामी विधासभा चुनाव में विधान उपाध्याय को चुनाव में भारी मतों से फिर से जीत हाशिल कराए ताकि क्षेत्र का विकास होता रहे। वहीं कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि गलत लोकसभा चुनाव को फिरसे दोहराया नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को तृणमूल कॉंग्रेस के हर विकास कार्यों को लोगों तक पहुँचाने की भी अपील की। वहीं विधायक विधान उपाध्याय ने असित सिंह को दोबारा ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी। आगे कहा कि आज असित सिंह के नेतृत्व में हमने बाराबनी के विभिन्न क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायत प्रधान उप-प्रधान विभागाध्यक्ष सहित अन्य कर्मियों को लेकर आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर मीटिंग शुरू की जो दिनभर चलता रहेगा।

Last updated: सितम्बर 13th, 2020 by Rishi Gupta