एनआईटी के छात्रों ने बनाया अदम्य वाहन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के एनआइटी के ऑफ रोड स्पोर्टस टीम के छात्रों ने अदम्य वाहन बनाया है। मेकानिकल इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय व तृतीय वर्ष के 25 छात्रों की टीम ने कॉलेज के अध्यापकों के साथ मिलकर बनाया है। यह वाहन पहाड़ और रेगिस्तान में भी चल सकेगा। सोसाइटी ऑफ ऑटोमोटिव इंजीनियर्स एंड महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर शहर में 22 से 27 जनवरी तक किया जाएगा। जहाँ ऑफ रोड वाहन का प्रदर्शन किया जाएगा। वहाँ पहाड़ी रास्ते पर इसे चलाया जाएगा।
पिछले वर्ष आइआइटी रोपर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें दुर्गापुर एनआइटी के वाहन को 15वां स्थान मिला था। इस बार 120 टीमों का चयन किया गया। जिसमें एनआईटी का टीम भी है।
टीम के सदस्य सुदीप जाना ने कहा कि छह माह में इस पूरे वाहन को बनाया गया है, जो पहाड़ हो या रेगिस्तान पर आसानी से चल सकता है। ऊंचाई पर चढ़ने के साथ-साथ ऊंचाई से नीचे उतरने में भी इसे दिक्कत नहीं होगी। अगर कोई घटना होती भी है तो चालक को कोई खरोंच नहीं आएग। इस कारण सीट बेल्ट, हेलमेट आदि का व्यवहार किया गया है। इसे बनाने में छह माह का समय लगा है। इसमें देश के अलावा अन्य देशों से भी सामान मंगवाकर लगवाया गया है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View