Site icon Monday Morning News Network

निंघा भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया “मोदी जी के पत्र जनता के नाम” अभियान

आसनसोल निंघा वार्ड संख्या 10 में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विगत छह वर्षों की केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रचार अभियान चलाया गया।

“मोदी जी के पत्र जनता के नाम” कार्यक्रम के तहत घर-घर जा कर लोगों में हैंडबिल और लीफलेट बाँटा गया। जिसमें केन्द्र सरकार की विगत छः वर्षों की उपलब्धियों का बखान था। इस पत्र में उज्वला योजना, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 सहित अन्य कार्यों का उललेख था।

इस अभियान में कई भाजपा कर्मियों के साथ-साथ सुधीर पासवान, रूकेष पासवान, कुश चटर्जी, प्रकाश सिंह, विनय झा आदि उपस्थित थे।


(संवाददाता : कन्हैया कुमार राम , निंघा , आसनसोल )

Last updated: जून 26th, 2020 by News-Desk Asansol