अवैध निर्माण तोड़ने गए निगम अधिकारियों को लोगों ने खदेड़ा
शहर के 22 नंबर वार्ड अंतर्गत सिटी सेंटर संलग्न सोनारतूडी इलाके में शनिवार को अवैध निर्माण तोड़ने गए नगर निगम अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर भगा दिया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, निगम अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माणकारियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि नगर निगम के अधीन जमीन पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। इसकी शिकायत नगर निगम में कराई गई थी,
शिकायत के आधार पर नगर निगम के अधिकारी बुलडोजर लेकर शनिवार शाम अवैध निर्माण तोड़ने के लिए गए थे। इस दौरान सुनारतुडी में निगम अधिकारियों एवं बुलडोजर आता देख बस्ती के लोग एकजुट हो गए और इसका विरोध कर दिया। लोगों के उग्र रूप देख निगम अधिकारी भाग निकले। निगम अधिकारी एस.मांझी ने बताया कि बस्ती के लोगों के उग्र रूप देखकर फिलहाल अतिक्रमण अभियान स्थगित करना पड़ा है। इसकी शिकायत निगम के मेयर सहित प्रशासनिक अधिकारियों से की गई है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View