Site icon Monday Morning News Network

निगम ने चलाया अवैध निर्माण पर बुलडोजर

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के विभिन्न वार्डों में इन दिनों अवैध तरीके से मकान निर्माण कार्य किया जा रहा है। दुर्गापुर नगर निगम अवैध निर्माण के कार्य को रोकने के लिए अभियान शुरू की है। शुक्रवार शहर के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत स्कूल पाड़ा इलाके में दो अवैध निर्माण को बुलडोजर लगाकर ध्वंस कर दिया गया। नगर निगम द्वारा किए जा रहे अभियान से इलाके के आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त है। शुक्रवार सुबह निगम के अधिकारियों का दल स्कूल पारा इलाके में पहुँचे एवं नोटिस कीए गए दो मकानों को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया। मौके पर बोरो चेयरमैन चंद्रशेखर बनर्जी वार्ड पार्षद रूमा पड़ियाल मौजूद थे ।

चंद्रशेखर बनर्जी ने कहा कि इलाके में रामशीश राम एवं तिवारी के घरों की सीमा रेखा को लेकर विवाद चल रहा था। दूसरी ओर अर्पणा एवं प्रीति के बीच भी जमीन का विवाद कई बरसों से चल रहा था । दोनों ही पक्ष मामले के लिए अदालत में भी गुहार के साथ-साथ निगम में गुहार लगाई थी ।निगम की ओर से प्राथमिक स्तर पर विवादित जमीन को आपसी समझौते के साथ सुलझाने का आदेश दिया गया था। लेकिन दोनों ही पक्ष के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा था। बढ़ते विवाद को देखते हुए निगम की ओर से मकानों को नोटिस दिया गया था ।नोटिस के आधार पर शुक्रवार दो मकानों एवं गैरेज को ध्वंस किया गया। वहीं इलाके में इस तरह के कई और मामले समाने आए हैं । इसकी जाँच की जा रही है। अवैध तरीके से बनाए गए मकानों को निगम की ओर से अभियान के तहत जल्द ही तोड़ा जाएगा।

Last updated: जनवरी 4th, 2019 by Durgapur Correspondent