Site icon Monday Morning News Network

खबरें चौपारण की एक नजर में

झापा में “ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान का कार्यशाला संपन्न

चौपारण झापा पंचायत के पंचायत सचिवालय में आज ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान का एक दिवसीय कार्यशाला मुखिया सह प्रधान पूर्णिमा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि केशरी नायक सहित सैकड़ों मनरेगा मजदूर उपस्थित थे, बतौर प्रशिक्षक ग्राम रोजगार सेवक अशोक यादव ने पूरे प्रशिक्षण सत्र में मनरेगा के सभी पहलुओं पर चर्चा किया, कार्यशाला में अतिथियों के अलावा उप प्रधान नारायण साव, वार्ड सदस्य रामबृक्ष राणा, सावित्री देवी, मो० नसीम, साजदा खातूनसहित कई लोग शामिल थे।

कलश स्थापना के साथ रामपुर में 167वां दुर्गा पूजा शुरू

1854 में राजा बाल मुकुंद शाही ने शुरू किया था दुर्गा पूजा, प्रखंड मुख्यालय से 20 किमी दूर ग्राम पंचायत रामपुर में आगामी दुर्गा पूजा शांति-सौहार्द एवं हर्षोल्लास से संपन्न करवाने की जिम्मेवारी कमिटी में चयनित सदस्यों ने लिया है। जिसका शुभारंभ गुरुवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया। उक्त जानकारी छोटेलाल राम, युवा नेता रणवीर चौधरी एवं बलभद्र राम ने दिया। संचालन कर रहे रणवीर चौधरी, छोटेलाल राम, सुनील प्रसाद, महेश प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, सरयू प्रसाद, प्रमोद प्रसाद ने बताया कि रामपुर बाजार पर दुर्गा पूजा का आयोजन राजा बालमुकुंद शाही के द्वारा 1854 शुरू किया गया था। उस समय से निरंतर किया जा रहा है।


संचालन कर रहे युवानेता रणवीर चौधरी एवं बलभद्र राम से कहा कि प्रखंड के रामपुर में पहला दुर्गा पूजा का आयोजन राजा बालमुकुंद शाही ने अपने शासन काल में 1854 में शुरू किया था। राजा ने दुर्गा पूजा प्रारंभ करने के लिए कोलकता के काली घाट से जल एवं मिट्टी को लेकर पैदल चलकर रामपुर आया था। उस समय से ही रामपुर के लोगों में दुर्गा पूजा धूमधाम से करने की आस्था जगी और 167 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रामपुर के पूजा में शामिल श्रद्धालुयों मन से माँ से आशीर्वाद मांगता है तो पूर्ण होता है। मांगा गया आशीर्वाद पूर्ण होने पर दर्जनों लोगों ने सोने-चांदी के मुकुट, नथिया, कनबाली, बड़े-बड़े घंटा सहित कई प्रकार के शोभा की वस्तुएं चढ़ावा के रूप में चढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि 2022 का दुर्गा पूजा के खर्च की पूरी जिम्मेवारी डॉ० कन्हैया कुमार लखीसराय बिहार ने जिम्मेवारी लिया है।

मौके पर किंकर शर्मा, रणवीर कुमार, बलभद्र कुमार, केदार प्रसाद, नीरज कुमार, सीताराम, प्रकाश प्रसाद, दिलीप कुमार, शशिकांत शर्मा, मनोज कुमार दास, दिनेश प्रसाद, चंदन कुमार, गणेश प्रसाद, मनोज प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।


                            अक्सर अंसारी । चौपारण

Last updated: अक्टूबर 8th, 2021 by News Desk Dhanbad