Site icon Monday Morning News Network

नेताजी का बलिदान हमें आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है : ओमल मंडल

साहिबगंज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन साहेबगंज द्वारा, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई गई। जहाँ ओमल कुमार मंडल ने सुभाष चन्द्र बोस जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बंगाल के बाघ कहे जाने वाले नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, और भारत को एक महान विश्व शक्ति बनाना चाहते थे।

उन्होंने अंडमान निकोबार को स्वतंत्र कराया। उनके नारों दिल्ली चलो, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा से युवा वर्ग में नये उत्साह का प्रवाह हुआ था, मगर दुर्भाग्य है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं, पर उनका बलिदान हमेशा देश प्रेम एवं आदर्श जीवन जीने का हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में मनुज मंडल, संतोष मंडल, रोहन पंडित, रामदुलाल महतो, सुरज गुप्ता, निरज पंडित आदि उपस्थित थे।

Last updated: जनवरी 23rd, 2021 by Sanjay Kumar Dheeraj