पीएम की सभा को लेकर नेहरू स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया गया
दुर्गापुर में 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने जा रही है। जिसको लेकर तैयारियाँ जोरों पर चल रही है। पूरे इलाके को भाजपा के झंडे से सजाया गया है। आज सुबह नेहरू स्टेडियम में हेलीकॉप्टर उतारा गया। जिसमें एसपीजी की टीम ने नेहरू स्टेडियम के चारों तरफ को अपने कब्जे में ले लिया है।
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। चारों तरफ नेहरू स्टेडियम के बाहर से लेकर भीतर तक एसपीजी के नियंत्रण में है। किसी भी बाहरी लोगों को अंदर आने नहीं दिया जा रहा है। राज्य सरकार की पुलिस को भी अंदर आने की इजाजत नहीं है।
सीआईएसएफ से लेकर केंद्र सरकार की पुलिस पूरे जगह को घेर रखा है। आज सुबह नेहरू स्टेडियम में हेलीकॉप्टर उतार कर परीक्षण किया गया। हेलीकॉप्टर से पूरे मैदान का निरीक्षण किया गया। साथ ही इलाके में परिक्रमा भी की गई। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर को एसपी स्टेडियम में उतारा जाएगा और वहाँ से नेहरू स्टेडियम में लाया जाएगा।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View