Site icon Monday Morning News Network

भारतीय मजदूर संघ के दुबारा जिलाध्यक्ष बने नवीन सिन्हा वा जिला मंत्री बने नीरज सिंह

भारतीय मजदूर संघ हजारीबाग जिला इकाई के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर हजारीबाग के प्रांगण में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सह अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही भारतीय मजदूर संघ की जिला कमेटी को भंग करते हुए नए सिरे से कमेटी का पुनर्विस्तार किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, प्रदेश मंत्री सुनील कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखोरी गोपाल जी सहाय मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में अभ्यास वर्ग के बीच संघ के कार्यकर्ताओं को असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के मजदूरों के हित में कैसे अपना दायित्व का निर्वहन करना है। राष्ट्र व देश निर्माण हित में कैसे अपना योगदान देना है। इन सब बातों पर विस्तार पूर्वक प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दायित्व बोध कराया गया। जबकि अधिवेशन के दूसरे दिन जिला कमेटी को भंग करने के उपरांत सर्वसम्मति पूर्वक नए सिरे से दो साल के लिए जिला अध्यक्ष पद हेतु पुनः नवीन सिन्हा का चयन ध्वनिमत से पारित कर किया गया। वहीं जिला मंत्री के तौर पर नीरज सिंह, उपाध्यक्ष खुलेश्वर भोग्ता, बीरेंद्र ओझा, उप मंत्री गैलेक्सी गौरव, सह मंत्री गौतम सिंह, अजय तिवारी, लकी शर्मा कोषाध्यक्ष स्वेता सिन्हा, संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार, कार्यकारणी सदस्य पिंकी देवी, ऐहसान अंसारी, सीमा राणा, सुरेश राम, हरिओम शरण बने।

Last updated: अगस्त 7th, 2022 by Aksar Ansari