आज पूर्ण भारत बंद में राजद ने दिल्ली में भी अपना पूर्ण योगदान दिया | राजद के वरिष्ठ नेता और सांसद जय प्रकाश नारायण यादव जी ने रामलीला मैदान में जाकर अपना पूर्ण समर्थन दिया|
ओखला में दिल्ली की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज़बीं शम्स निजा़मी ने राजद के कई कार्यकर्ताओं के साथ भारत बंद में कांग्रेस के साथ मिलकर ओखला के कई पेट्रोल पंपो को बंद करवाया | ज़बीं शम्स ने कहा कि महँगाई अपने चरम सीमा पर हैं,कल तक जो जनता को महँगाई से बचाने की बात करते थे|
आज वो जनता को लूट रहे हैं ,और अच्छे दिन दूर दूर तक कही नजर नहीं आ रहे जनता महँगाई की मार से दबी जा रही है और साहब सुनते नही, और करते भी है तो सिर्फ अपने मन की बात,इस बंद में राजद की तरफ से संज़र अब्दुल हाफ़िज,सैय्यद खुरशीद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे |
Last updated: सितम्बर 10th, 2018 by