Site icon Monday Morning News Network

नसीम शेख ने श्रद्धालुओं को निःशुल्क छठ घाट पहुंचाने की सेवा दी

अपने टैंपो के साथ खड़े नसीम शेख और उनके साथी

अपने टैंपो के साथ खड़े नसीम शेख और उनके साथी

हिन्दू-मुस्लिम के स्थान पर इंसान दीखते हैं

नियामतपुर :- सामाजिक भाईचारे और एकता का मिशाल पेश करते हुए ऑटो चालक नसीम शेख ने भारतीय जनता पार्टी का बैनर लगाकर आस्था के महान पर्व छठ पूजा के अवसर पर निःशुल्क श्रद्धालुओं को अपने डीजल टेम्पु से सुबह और शाम छठ घाट पहुंचाने का सेवा प्रदान किया .

भाजपा कुल्टि मंडल का युवा कार्यकर्ता है नसीम शेख

बताया जाता है कि नसीम शेख भाजपा कुल्टि मंडल का युवा कार्यकर्ता है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सचिव संतोष कुमार वर्मा ने कहा आज देश में ऐसे करोडो नसीम है जो भारतीय संस्कृति के मशाल बनकर दुसरो के दिलो को भी सौहार्द के प्रकाश से रौशन कर रहे है, बिना किसी दवाब में आये अपने मजहब के साथ ही दुसरे धर्म को श्रध्दा से देखते है और समाज में एक ऐसा मिशाल बनते है, जो अपने आप में क्षेत्र के हिन्दू-मुस्लिम एकता का एक अनोखा तस्वीर जनता के समक्ष लाते है.

मोदी जी से प्रभावित होकर हुये भाजपा में शामिल

जानकारी के अनुसार नसीम शेख कुल्टि विधान सभा के चिनाकुड़ी में रहता है और वर्ष 2014 में मोदीजी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा मॆ शामिल हुए थे. नसीम शेख का कहना है कि उन्हें पार्टी के आदर्शवादी विचारधारा से प्रेरणा मिली है.

इंसान के बनाए धर्म को नहीं ईश्वर के बनाए धर्म को मानते हैं

नसीम कहते है कि उन्हें इंसानों के बनाए हुए धर्म-मजहब से कोई वास्ता नहीं है, वे तो ईश्वर-अल्लाह के बनाए इंसानियत धर्म का पालन करते है और उन्हें हिन्दू-मुस्लिम के स्थान पर इंसान ही दीखते है. इसलिए नसीम बिना भेदभाव के सभी धर्म वा जाती के लोगो की सेवा करने में विश्वास रखते है. नसीम ने लोगो को अपना सन्देश देते हुए कहा कि दिलो से नफरते मिटाकर जिए, देश के लिए जिए, इसी में सभी भारतीयों का कल्याण निहित है. हम आपस में लड़ेंगे तो दुसरे हमपर दोबारा राज करने में सफल हो जायेगे. वही सुधीर पासवान, विनोद सिंह सोलंकी ने भी नसीम के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति का जीता-जगता प्रमाण है, हमारी गंगा-जमुनी सभ्यता ऐसे लोगो के कारन ही जीवित है और हमेशा रहेगी.

Last updated: अक्टूबर 31st, 2017 by News Desk