Site icon Monday Morning News Network

भाजपा से टीएमसी में गई नमिता पुनः भाजपा में लौटी

रानीगंज बोरो अंतर्गत वार्ड नंबर 88 के नगर निगम के पूर्व भाजपा उम्मीदवार नमिता साव टीएमसी से पुनः भाजपा में लोट आई। भाजपा के नए चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर नमिता साव को भाजपा का झंडा लेकर दल में पुनः शामिल किया गया। इस मौके पर भाजपा के नेशनल काउंसिल के सदस्य ओंकार केसरी, विधानसभा के संयोजक संजीव मोहंती,

रानीगंज मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, रानीगंज मंडल के संयोजक राजेश मंडल, रानीगंज के महासचिव दिनेश सोनी, उपाध्यक्ष अलख देव पांडे, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सागर राय प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मौके पर संवाददाता सम्मेलन के तहत मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि नमिता साव पूर्व में रानीगंज भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा भी रह चुकी है।

नगर निगम के चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार रही थी। कुछ समय पूर्व वह टीएमसी में चली गई थी,मगर पुनः वह भाजपा में शामिल हो गई। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आती जा रही है, भाजपा का जनाधार और बढ़ता जा रहा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण नमिता साव का वापस दल में आना है।

Last updated: मार्च 30th, 2019 by Raniganj correspondent