Site icon Monday Morning News Network

पूर्व बर्द्धमान में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमय मौत

पूर्व बर्द्धमान। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमय मौत होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यह दुःखद घटना मंगलवार की देर रात पूर्वी बर्द्धमान के लाकूडडिर ग्राम के कालिंदी पारा मैं घटी है। मृत 3 लोगों में दंपत्ति पति -पत्नी और 11 वर्षीय कन्या संतान बताया गया है। मृतक का नाम विकास कुमार पत्नी प्रियंका साव एवं उनकी 11 वर्षीय पुत्री सुरभि साव है। दंपत्ति का एक छोटा बेटा भी है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बुधवार को सुबह विकास कुमार और प्रियंका साव का छोटा बेटा स्थिति को समझते हुए रोते-रोते घर से बाहर आया। पड़ोसी छोटे बच्चे का बात सुनकर विकास कुमार के घर जाकर दंपत्ति का फांसी से लटका हुआ शव देखा। साथ ही दंपत्ति का 11 वर्षीय पुत्री का शव बिछावना पर पड़ा हुआ देखा।

पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल ले गई। प्राथमिक जाँच पड़ताल में पुलिस का अनुमान है कि दंपत्ति अपने पुत्री को हत्या कर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई है।

Last updated: अप्रैल 7th, 2021 by Ramesh Kumar Gupta