मशरूम की उत्पादन से स्वरोजगार, विकास की गति तेज होगी-बल्लू कुशवाहा
चौपारण प्रखंड में लक्ष्मी विधवा महिला फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रखंड के मानगढ गाँव में प्रखंड स्तरीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण कार्य का शुभारंभ सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण सुबोध कुशवाहा द्वारा दिया जा रहा है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संचालक बब्लू कुशवाहा ने कहा कि समाज की आर्थिक विकास हेतु यह कार्य किये जा रहे हैं। सभी का सहयोग से यह जरूर सफल होंगे। तय कार्यक्रम के बाद चायकला गाँव पहुँच कर बब्लू कुशवाहा एवं इन्द्रदेव कुशवाहा सहित विष्णुधारी कुशवाहा, गौरी कुशवाहा, जय नंदन प्रसाद, अरविंद कुशवाहा व अन्य लोग मृतक रामकली महतो के आवास जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दिये। पिछले दो दिन पहले जंगल से लकड़ी लाने के क्रम में हार्ट अटैक होने से देहांत हो गया था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने वाले महिलाओं में लीना सिन्हा, रीना देवी(पंचायत समिति सदस्य), रेखा देवी, जयंती देवी, फूलन देवी, देवंती देवी, बबीता देवी एवं प्रिती देवी सहित 20 महिलायेंं प्रशिक्षण प्राप्त किए।
अक्सर अंसारी , चौपारण
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View