Site icon Monday Morning News Network

पत्नी पर ही लगा पति की हत्या कराने का आरोप

मृतक की पत्नी, हत्यारे एवं उसके पूरे परिवार को कोर्ट ले जाती पुलिस

मृतक की पत्नी, हत्यारे एवं उसके पूरे परिवार को कोर्ट ले जाती पुलिस

दुर्गापुर कांकसा थाना अंतर्गत विद बिहार के जमदाहा इलाके में शुक्रवार ( 29 सितंबर) की सुबह को गोली मारकर हुयी युवक की हत्या  के मामले में उनकी पत्नी को ही मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

पड़ोसी से अवैध संबंध का आरोप

स्थानीय लोगों ने साफ साफ आरोप लगाया है कि मृतक चंचल घोष उर्फ बाप्पा घोष (33 वर्ष) की पत्नी रिया घोष का उनके पड़ोसी झंटू  मण्डल से अवैध संबंध थे। अवैध संबंध की जानकारी पति चंचल घोष को हो गयी थी। जिसके कारण  घर में अशांति हो रही थी ।

स्थानीय लोगों के अनुसार पत्नी ने पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई

घटना वाले दिन चंचल घोष घर में अकेला था। पत्नी रिया घोष मायके गयी थी। सुबह झंटू मण्डल अपने एक साथ के साथ आया। उसे घर से बाहर बुलाया और माथे पर गोली मार कर कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को भागते देख लिया

जब स्थानीय लोगों ने आरोपी झंटू मण्डल को पकड़ना चाहा तो वह बंदूक फेंक कर फरार हो गया।

पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है

इस घटना में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें रिया घोष, झंटू मंडल और झंटू मंडल के पिता विनय मंडल मां से शेफाली मंडल बड़ी मां पूर्णिमा मंडल । सभी को गिरफ्तार कर  1 अक्टूबर की सुबह अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई के दौरान रिया घोष और झटु मंडल को 5 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया वहीं  माता-पिता और बड़ी मां को 14 दिन के लिए जेल भेजदिया।

 

Last updated: अक्टूबर 6th, 2017 by Durgapur Correspondent