Site icon Monday Morning News Network

मुकुंद साव बने चौपारण जलसहिया संघ के संरक्षक

स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यरत जलसहिया बहनों का पूरा प्रदेश स्तर पर संगठन चल रहा है और पंचायत स्तर तक भी संगठन बना है। इसी क्रम में चौपारण जलसहिया संघ ने संगठन को और मजबूती देने के लिए जलसहिया संघ ने बेंदूवारा निवासी और चौपारण के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव को संघ का संरक्षक बनाया है। संरक्षक के लिए नाम का प्रस्ताव जलसहिया संघ की अध्यक्षा अनुसूलेखा देवी ने किया। जिसका समर्थन उपस्थित सभी जलसहिया ने किया, संरक्षक बनाए जाने पर मुकुंद साव ने कहा कि हम आपके साथ है।

आपकी आवाज दिल्ली तक गूंजेगी, ऐसा प्रयास करेंगे। संघ ने कहा है की संरक्षक महोदय के नेतृत्व में चौपारण जलसहिया संघ आगे कार्य करेगी। बैठक की अध्यक्षता अनुसूलेखा देवी ने किया, संचालन पूनम देवी ने किया बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई, पंचायत स्तर पर संगठन बनाने का निर्णय लिया गया, बैठक में चौपारण की 200 जलसहिया शामिल हुई।

Last updated: सितम्बर 20th, 2022 by Aksar Ansari